Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा मालेरकोटला जि़ले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर में कृषि कॉलेज...

मुख्यमंत्री द्वारा मालेरकोटला जि़ले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर में कृषि कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में उच्च शिक्षा को और प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मालेरकोटला जि़ले में मेडिकल कॉलेज और कलानौर (गुरदासपुर) में कृषि कॉलेज स्थापित करने की मंजूरी दे दी।  इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने यहाँ गुरूवार को एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया।   इस संबंधी विचार-विमर्श में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मालेरकोटला में कोट शेरवानी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह मेडिकल कॉलेज पंजाब और ख़ास तौर पर मालवा क्षेत्र को मानक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि यह कॉलेज मालेरकोटला को देश के नक्शे पर चिकित्सा शिक्षा के केंद्र के रूप में उभारेगा।  

Advertisements

एक अन्य एजंडे पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर जि़ले के कलानौर कस्बे में कृषि कॉलेज स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज कृषि के विशाल क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती जिलों में प्रगतिशील और कृषि के मशीनीकरण को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे प्रमुख शैक्षिक संस्थान समय की ज़रूरत हैं, जिससे इसकी तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली सुनिश्चित बन सके।  

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित बनाएं कि केंद्र सरकार की सहायता से बन रहे इन दोनों गौरवमयी प्रोजैक्टों का काम समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए कई लोक-हितैषी और विकास समर्थकीय योजनाएं तैयार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इस मंतव्य के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और राज्य के सर्वांगीण विकास को और गति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here