Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज होशियारपुर में ’’अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया 

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में ’’अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया 

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में प्रिंसीपल जोगेश की अगुवाई में वाईस प्रिंसीपल जसवीरा मिन्हास तथा रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार और प्रोख् रणजीत कुमार के सहयोग से ’’अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया, जिसमें सहायक डायरेक्टर युवक सेवायें होशियारपुर स. प्रीत कोहली मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर वाईस प्रिंसीपल जसवीरा मिन्हास तथा प्रो. विजय कुमार ने आज़ादी के अमृत महोत्सव से सम्बंधित अपने विचार पेश किये तथा इस सम्मारोह से संबंधित जानकारी दी। 

Advertisements

इस अवसर पर राष्ट्रीय गान का आयोजन भी किया गया। प्रो. विजय कुमार की तरफ से विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को  शपथ  दिलाई गई कि वह राष्ट्रीय ध्वज तथा देश के प्रति अपने बनते फर्ज को ईमानदारी से निभायेंगे। इस समय क्विज मुकाबला भी करवाया गया, जिसमें साहिल तथा खुश्बू ने पहला स्थान, प्रियंका ने दूसरा स्थान तथा साधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सहायक डायरेक्टर युवक सेवायें होशियारपुर के स. प्रीत कोहली ने विजेता विद्यार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर में रैली भी निकाली गई जिसमें स. प्रीत कोहली, वाईस प्रिंसीपल जसवीरा मिन्हास, प्रो. विजय कुमार, प्रो. रणजीत कुमार के साथ कॉलेज स्टाफ, एन.सी.सी. तथा रेड रिबन क्लब के विद्यार्थी शमिल हुए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here