
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विद्यार्थियों को स्किल्ड करने के उद्देश्य से सरकारी कालेज की तरफ से विद्यार्थियों को कंटेंट राइटिंग की ट्रेनिंग देने के लिए द स्टैलर न्यूज़ के साथ एमओयू साइन किया गया है। सरकारी कालेज की प्रिंसिपल डा. सविता गुप्ता व द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा ने एमओयू साइन किया। प्रिं. डा. सविता गुप्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों पर बच्चों को स्किल्ड बनाने के उद्देश्य और उनमें विषयों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यह प्रोग्राम शुरु किया गया है ताकि बच्चे आगे जाकर अपने-अपने विषय एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े मुद्दों पर पहरा दे सकें तथा अपना भविष्य बना सकें।

इस मौके पर ‘द स्टैलर न्यूज़’ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा ने कहा कि यह कदम बहुत ही सराहनीय है। इस कदम से बच्चों में पढ़ने और लिखने की रुचि पैदा होगा। क्योंकि आज मोबाइल एवं इनटरनैट के दौर में बच्चे वीजुअल पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनके दिमाग का उस स्तर का विकास नहीं हो पा रहा, जो पढ़ने एवं लिखने से विकसित होता है। इसलिए यह कदम बहुत ही अच्छा एवं बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु नए पंख देने का काम करेगा। इस मौके पर कालेज स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।











