सेंट सोल्जर के छात्रों ने किया साईंस सिटी का भ्रमण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीटूशनज छात्रों के बौद्धिक विकास के हेतू हमेशा प्रयास करता रहता है। इसी उद्देश्य से सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर के छात्रों को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डा. रोहन शर्मा ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा का मुख्य प्रयोजन छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देना है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे भ्रमणों का महत्व ओर भी बड़ जाता है जो छात्रों के लिए लाभकारी बनते हैं। इस दौरान छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ चीजों तथा स्थितियों की वास्तविकताओं से भी परीचित होते है। इस शैक्षिक भ्रमण में कालेज के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने डिनसौर पार्क, गुंबद थिएटर, थ्री डी शो, जलवायु परिवर्तन शो, सिम्युलेटर, चंद्रमा की झलक, कंकाल का कार्य मॉडल, भूकंप शो के साथ-साथ ईवीएस विषय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की ओर प्रमाण पत्र भी प्राप्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here