सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए आज्ञापाल सिंह साहनी का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रख्यात समाज सेवी व सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट होशियारपुर के प्रधान तथा शहर की अलग-अलग संस्थाओं से जुडक़र समाज सेवा के पथ पर सराहनीय सेवाओं के लिए आज्ञापाल सिंह साहनी का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भेंट किया। गौरतलब है कि आज्ञापाल सिंह साहनी जहां सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के साथ जुडक़र समाज सेवा के कई प्रकल्प चला रहे हैं वहीं प्रशासनिक एवं सरकारी तौर पर चलाई जाने वाली मुहिमों में भी उनका सराहनीय योगदान रहता है। जिसके चलते उन्होंने समाज में एक अलग मुकाम हासिल करने में सफलता पाई है। एक सफल व्यवसायी के तौर पर खुद को स्थापित करने वाले श्री साहनी होशियारपुर के वशिष्ठ शख्सियतों में शूमार हैं तथा उनका पूरा परिवार ही जनसेवी कार्यों को समर्पित रहता है। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए श्री साहनी ने कैबिनेट मंत्री बैंस का धन्यवाद किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here