स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी को करना चाहिए पौधारोपण: इंजी. शिव कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन और सदस्य सचिव के निर्देश पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चौहाल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पर्यावरण इंजीनियर शिव कुमार ने पौधा लगा कर “मानसून पौधारोपण अभियान” की शुरुआत की। एसडीओ जितेंद्र कुमार और रिलायंस कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर इंजी. शिव कुमार ने बताया स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए और “पौधारोपण अभियान” में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

Advertisements

कंपनी के साइट प्रमुख टी. करुणानिधि ने कहा कि कंपनी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हम आने वाले दिनों में 500 पौधे लगाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरा होने पर हम पहले ही 75 पौधे लगा चुके हैं। साइट एचआर हेड आशीष नारायण ने मुख्य अतिथि और सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, जय प्रकाश पांडेय, रोहित तुली, भूपिंदर सिंह, केहर सिंह, जगतार सिंह, विक्रांत तोमर और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here