Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur विधायक गिलजियां ने आउटडोर स्टेडियम पंहुच विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

विधायक गिलजियां ने आउटडोर स्टेडियम पंहुच विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। खेल विभाग की ओर से आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए गए। टूर्नामेंट दौरान विभिन्न खेलों के आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर में मुकाबलों में अंडर 14 वर्ग के खिलाडिय़ों ( लडक़े-लडक़ियों) ने हिस्सा लिया। 

Advertisements

समापन पर मुख्यातिथि विधायक संगत सिंह गिलजियां ने विजयी खिलाडिय़ों को इनाम दिए। इस दौरान आयोजित बास्केटबाल मुकाबलों में खालसा स्कूल गढ़दीवाला प्रथम स्थान पर, बास्केटबाल टीम टांडा दुसरे स्थान पर व ढोलनवाल बास्केटबाल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की बास्केटबाल टीम में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी प्रथम स्थान पर, कंधाला जट्टां टीम दुसरे स्थान पर व मनसोवाल बास्केटबाल टीम तीसरे स्थान पर रही। फूटबाल लडक़ों के मुकाबलों में फूटबाल अकादमी माहिलपुर प्रथम स्थान पर, टीम फुटबाल अकादमी पी.आई.एस. होशियारपुर दुसरे स्थान पर तथा फुटबाल अकादमी तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह फूटबाल लड़कियों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर प्रथम स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर झंजोवाल दुसरे स्थान पर व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजारा डींगरियां ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हैंडबाल लडक़ों के मुकाबलों में सत साहब स्पोर्टस मेघोवाल होशियारपुर प्रथम स्थान पर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पथियाल दुसरे स्थान पर व सरकारी हाई स्कूल मेघोवाल गंजियां ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह हैंडबाल लड़कियों के मुकाबलों में सत साहिब स्पोट्र्स क्लब मेघोवाल प्रथम स्थान पर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर दुसरे स्थान पर व सरकारी हाई स्कूल मेघोवाल ने तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल लडक़ों के मुकाबलों में पंडोरी खज़़ूर प्रथम स्थान पर, जनौड़ी दुसरे स्थान पर व विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वॉलीबाल लड़कियों के मुकाबलों में विद्या मंदिर स्कूल होशियारपुर प्रथम स्थान पर, कोट फतूही दुसरे स्थान पर व जनौड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट समापन मौक़े पर मुख्यातिथि उड़मुड़ हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने विजेता खिलाडिय़ों को इनाम वितरित किए। इस दौरान खल कार्यालय के विभागीय कोच बलबीर सिंह, अमनदीप कौर, हरजंग सिंह, नितीश ठाकुर, सनुज शर्मा, बलबीर कुमार, कृष्ण गोपाल, राघव बांसल इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here