Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur राणा और भोलू ने की नाक रगड़ रैली, जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र

राणा और भोलू ने की नाक रगड़ रैली, जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब में धरती के निचले पानी को बचाने के लिए एक मुहिम चलाई गई। जिसमें जहान खेलां में लग रही कोका कोला फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए वीर प्रताप राणा तथा रोहित रोटू ने नाक रगड़ते हुए होशियारपुर जिलाधीश कार्यालय तक पंहुचे। इस रैली में अंबेडकर सेना के जिला प्रधान जतिंदर भोलू भी विशेष रूप से शामिल हुए। जोकि शुरू से ही वीर प्रताप राणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

Advertisements

इस रैली के दौरान जिलाधीश ईशा कालिया से मुलाकात करके पंजाब के मुख्य सचिव, मुख्य मंत्री तथा राज्यपाल के नाम पर एक मांग पत्र सौंपा गया। यह रैली माहिलपुर बस स्टेंड से मिनी सचिवालय होशियारपुर तक पंहुची जिसमें जमीन पर लेटते हुए नाक रगड़ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कोका कोला फैक्ट्री बंद करवाने के लिए जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए। उनके द्वारा जिलाधीश ईशा कालिया को कहा गया कि हम अपने भविष्य की चिंता करते हुए प्रशासन को निवेदन कर रहे हैं कि पंजाब में कोका कोला के अलावा भी जो कोई 30 प्रतिशत से अधिक पानी पर निर्भर फैक्ट्रियां हैं उन्हें पंजाब में न बनने दिया जाए।

वहीं कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के 2014 में पानीओं के बारे पुछे जाने पर विधान सभा के सवालों के बारे में भी जिलाधीश ईशा कालिया को बताया गया। इस रैली में प्रेम भारद्वाज सरपंच बस्सी गुलाम हुसैन, अमनदीप सरपंच चगरां, अश्विनि गैंद नई सोच सोसायटी, मुनीश कुमार, अंबेडकर सेना, हैप्पी बजवाड़ा, करन घई, रवि कुमार, सीता बजवाड़ा, राहुल भट्टी, रमन संधू, रीशा पुरहीरां, गोल्डी सिंह, विकास, मनप्रीत मन्ना, बंटी ठाकुर, काकू रुपोवाल, मनी पंडित, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, चेयरमैन डी.ए.वी कॉलेज, प्रदीप सिंह, अमृत सिंह पाल, महिंदर बिट्टू, रहिमपुर, लक्की पुलिस लाईन, रणजीत कोकोवाल, मंगत दौलोवाल, अनिल सैनी आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here