Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh पंजाब परिवहन विभाग ने पाँच महीनों में 1008 करोड़ रुपए से अधिक...

पंजाब परिवहन विभाग ने पाँच महीनों में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया: लालजीत भुल्लर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा टैक्स डिफ़ॉल्टरों पर की गई सख़्ती और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के प्रयासों के स्वरूप परिवहन विभाग ने पाँच महीनों से भी कम समय में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया है, जो पिछले साल की अपेक्षा करीब 332 करोड़ रुपए अधिक है।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दफ़्तर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को 1 अप्रैल, 2022 से 29 अगस्त, 2022 के दरमियान अलग-अलग टैक्सों से 1008.41 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जिसमें बड़ा हिस्सा 871.36 करोड़ रुपए टैक्स और फ़ीसों आदि से प्राप्त हुआ है, जबकि 75.10 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा सैस, 18.45 करोड़ रुपए कम्पाऊंडिंग फ़ीस और 43.50 करोड़ रुपए पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसायटी (पी.एस.टी.एस) से प्राप्त हुए हैं।  

परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अरसे के दौरान विभाग को 676.68 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के रचनात्मक और निरंतर प्रयासों के स्वरूप इस बार करीब 331.73 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।  उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा 6 मई से 5 अगस्त, 2022 तक की समय-सीमा वाली एैमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत 38.93 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। यह बकाया काफ़ी देर से डिफ़ॉल्टरों से लेना बाकी था। लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हाल ही में पंजाब के सभी ज़िलों में पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टीफिकेट जारी करने और पासिंग के काम के जल्द निपटारे के लिए सभी 11 पदों पर मोटर वाहन इंस्पेक्टरों (एम.वी.आई.) की तैनाती की गई है। इससे जहाँ लोगों को सेवाओं की जल्द डिलीवरी मिलेगी, वहीं सरकार के राजस्व में भी और वृद्धि होगी।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here