महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति:मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान रेप के मामलों में देश में नंबर वन आने पर विपक्ष की ओर से घिरे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विवादित बयान आया है।उन्होंने कहा कि राजस्थान में 56 फीसदी रेप के मामले झूठे दर्ज हो रहे हैं। इसके अलावा यहां कोई विदेश से रेप करने नहीं आ रहा है। अधिकतर मामले में महिला के घरवाले, रिश्तेदार और मिलने वाले ही दोषी होते हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत के इस विवादित बयान पर भाजपा जिला महामंत्री मीनू सेठी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के नशे में घिरे कांग्रेसी नेता आए दिन महिलाओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देकर महिला समाज को अपमानित करते है। पहले भी महिलाओं से बलात्कार और हत्या जैसे संगीन जुर्म पर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय सीएम अशोक गहलोत दे चुके है।उसके बाद भी अब उन्होंने तर्कहीन बयान देकर फिर एक बार महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। उनके घटिया बयानों से कांग्रेस का महिलाओं के प्रति क्या सोच है,सब साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में रहा है इनके प्रत्येक नेता ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। सेठी ने कहा कि ऐसे बयानों से देश की महिलाओं का अपमान जो सीएम गहलोत कर रहे है उसके लिए उन्हें महिला समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here