होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल लाइन फीडर के तहत पड़ते छावनी कलां एवं सुन्दर नगर 11 के.वी. फीडर की जरुरी मरम्मत के चलते 30 नवंबर को बिजली सप्लाई सुबह 10 से बाद दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे सुन्दर नगर, छावनी कलां व इसके आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। उक्त जानकारी एस.डी.ए. जसवंत सिंह एवं जे.ई. जसविंदर सिंह ने दी।
Advertisements