राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर में ’’हिन्दी दिवस’’ मनाया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर में प्रिंसीपल जोगेश की अगुवाई में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार तथा स्टाफ के सहयोग से ’’हिन्दी दिवस’’ मनाया गया। इस दिवस के मनाने की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित करके की गई। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर एक को मातृ भाषा पंजाबी, राज भाषा हिन्दी और विदेशों में सर्वाधिक बोली जाने वाली अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के हर एक क्षेत्र में हिन्दी भाषा का प्रयोग होता है। इसलिए इसे जन-जन तक पहुँचाना हमारा कत्र्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भारत के लोगों की एक माला में पिरोती है। उन्होंने इस दिवस की सबको बधाई दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में लिखा साहित्य हमें संस्कारों, आदर्शो, मानव-मूल्यों की पहचान कराता है और एक महान इन्सान बनाता है। इस अवसर पर विद्यार्थी आशा, बलजिन्द्र कौर, हेमा ने हिन्दी में लिखी कवितायें सुनाई। विद्यार्थी हिना कुमारी, मनीशा और सुभाष कुमार ने दिवस से सम्बंधित अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों की तरफ से पोस्टर भी बनाये गये जो हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाल रहे थे। प्रिंसीपल जोगेश ने पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों के साथ एक यादगारी फोटो खिंचवाई। इस मौके पर सरोज शर्मा, जसविन्दर कौर और नीती शर्मा के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस समय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here