खेडां वतन पंजाब दियां: एथलैटिक्स, बाक्सिंग, रिले, बास्केटबाल, जूडो व बैडमिंटन में खिलाडिय़ों ने दिखामा दम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों में अलग-अलग खेलों में खिलाडिय़ों ने पूरा दमखम दिखाते हुए अपना-अपना स्थान हासिल किया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अंडर-17 फुटबाल लडक़ों में आक्सफोर्ड स्कूल व मजारा डिंगरिया में खेला गया और आक्सफोर्ड विजेता रहा। तलवाड़ा व पालदी में हुए मुकाबले में पालदी विजयी रहा। चब्बेवाल व माहिलपुर अकादमी में हुए मुकाबले में माहिलपुर विजयी रहा। पारोवाल व माहिलपुर अकादमी के बीच हुए मुकाबले में माहिलपुर विजयी रहा। पालदी व आक्सफोर्ड स्कूल के मुकाबले में पालदी विजेता  रहा।
एथलैटिक्स 800 मीटर पुरुषों की 21-40 आयु वर्ग में रमन कुमार पहले, दीपक दूसरे व कुलवीर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कियों में पूजा पहले, तरनप्रीत कौर दूसरे व जसदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लडक़ों में अरुण कैंथवाल पहले, अनिकेत दूसरे व मनीष पाल तीसरे स्थान पर रहा। 50 से अधिक आयु वर्ग में जोगिंदर पाल सहोए पहले, सुखवीर सिंह दूसरे व युद्धवीर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों में सरोज रानी पहले, नवप्रीत दूसरे व बलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। 40-50 महिलाओं के वर्ग में सुखजीत कौर विजेता रही। महिलाओं के 50 से अधिक आयु वर्ग में दविंदर कौर तंबड़ विजयी रही।  21-40 महिलाओं के वर्ग में गुग कौर पहले, ज्योति दूसरे व अनामिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 लडक़ों में अजय कुमार पहले, साहिब सिंह दूसरे व नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।  
50 से अधिक आयु वर्ग के 4 गुणा 400 मीटर रिले में जोगिंदर पाल सहोए, सुखवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, केवल सिंह, सुरिंदर पाल शर्मा विजेता रहे। 50 से अधिक आयु वर्ग के 4 गुणा 100 मीटर रिले में ब्रह्मजीत सिंह, सुखवीर सिंह, सुरिंदर पाल शर्मा, युद्धवीर सिंह, ओंकार सिंह विजयी रहे। अंडर-14 लड़कियों की डिस्कस थ्रो में पलक चौहान पहले, कोमल दूसरे व रिधिमा तीसरे स्थान पर रही। लडक़ों में बलजोत सिंह सैनी पहले, दिव्यांशु महे दूसरे व वैभव तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों में सोनम पहले, कमलप्रीत कौर दूसरे व कमलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। लडक़ों में मनप्रीत सिंह पहले, पुष्कर जमवाल दूसरे व कमलजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 लड़कियों में मुस्कान पहले, हरनूर कौर दूसरे व पूर्वा तीसरे स्थान पर रही। लडक़ों में अभय कुमार पहले, भूपिंदर सिंह दूसरे व कर्णवीर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 से 40 महिलाओं के वर्ग में हरमीत कौर विजेता रही। अंडर-41 से 50 महिलाओं में इंद्रजीत कौर पहले, हरप्रीत कौर दूसरे व गुरप्रीत पाल कौर तीसरे स्थान पर रही।  
बाक्सिंग लडक़ों 44 से 46 किलोभार वर्ग में हरजोत सिंह पहले, अर्शवीर सिंह दूसरे व रविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा । 46 से 48 किलोभार वर्ग में कृष शर्मा पहले, जसकरन सिंह दूसरे स्थान पर रहा। 48-50 भार वर्ग में उदय सिंह राठौर पहले, जसकरन सिंह दूसरे व प्रभजोत सिंह व गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 50 से 52 किलोभार वर्ग में दिपिंदर सिंह विजयी रहे। 52 से  54 किलोभार वर्ग में कुणाल झा पहले व बलजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।  60-63 किलोभार वर्ग में लवप्रीत बंगड़ पहले, हितेन मरवाहा दूसरे, वंश सैनी व अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 63 से 66 किलोभार वर्ग में कृष्णा पहले व मोहित दूसरे स्थान पर रहा। 66 से 70 किलोभार वर्ग में करन हीर पहले, सुरजीत कुमार दूसरे पर रहा। 75 से 80 किलोभार वर्ग में हार्दिक बाली पहले व रजत दूसरे स्थान पर रहा।
बाक्सिंग लड़कियों में 44-46 किलोभार वर्ग में राधिका पहले, मुस्कान दूसरे, चांदनी व रमनदीप तीसरे स्थान पर रही। 46-48 किलोभार वर्ग में प्रियंका विजेता रही। 48-50 किलोभार वर्ग में सानिया पहले, ज्योति दूसरे व कामिनी तीसरे स्थान पर रही। 52-54 किलोभार वर्ग में अनु विजेता रही। 54-57 किलोभार वर्ग में मुस्कान पहले व मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। 57-60 किलोभार वर्ग में कशिश विजेता रही। 66-70 किलोभार वर्ग मे गुरवीर कौर विजेता रही। 70-75 किलोभार वर्ग में जसप्रीत कौर विजयी रही।
जूडो अंडर-21 लडक़ों के 60 किलोभार वर्ग में हेमंत कुमार पहले, हर्षित शर्मा दूसरे व नीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 66 किलोभार वर्ग में शिवम कुमार पहले, सूर्य कुमरा दूसरे व क्षितिज तीसरे स्थान पर रहा। 73 किलोभार वर्ग में प्रणव पाठक पहले, विवेक खोसला दूसरे व मोहित तीसरे स्थान पर रहा। 81 किलोभार वर्ग में करन कुमार पहले, जतिन दूसरे व निशांत तीसरे स्थान पर रहा। 90 किलोभार वर्ग में नरोत्तम पहले, करन दूसरे स्थान पर रहा। 100 किलोग्राम भार वर्ग गुरिंदर विजेता रहा। 100 से अधिक भार वर्ग में मनीष कोहली विजेता रहा। अंडर 21-40 पुरुषों के मुकाबलों के 60 किलोभार वर्ग में मुनीष कुमार, 66 किलोभार वर्ग में प्रियाम शर्मा, 73 किलोभार वर्ग में रजिंदर कुमार, 81 किलोग्राम भार वर्ग में रमनदीप सिंह, 90 किलोभार वर्ग में नवजोत सिंह विजेता रहे। अंडर-14 लड़कियों के 28 किलोभार वर्ग में प्रभजोत पहले, रेशमा दूसरे, नंदिनी व नेहा तीसरे स्थान पर रहे। 36 किलोभार वर्ग में अर्शप्रीत पहले, कृतिका दूसरे, अर्शदीप व हरमन तीसरे स्थान पर रहे। 44 किलोभार वर्ग में गुरलीन कौर विजेता रही। 52 किलोभार वर्ग में मेहरप्रीत पहले व पूजा दूसरे स्थान पर रही। 57 किलो से ज्यादा के भार वर्ग में समिष्ठा पहले व सविता पाल दूसरे स्थान पर रही।  32 किलोभार वर्ग में एंजलिना पहले, रमनजोत दूसरे, उरमिंदर व ईशा तीसरे स्थान पर रही। 40 किलोभार वर्ग में नेहा पहले,  पल्लवी दूसरे, रानी कुमार व रमनीक तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोभार वर्ग में चंचला विजेता रही। 57 किलोभार वर्ग में मोनिका पहले व ईशप्रीत दूसरे स्थान पर रही।
 जूडो अंडर 21 लड़कियों के 48 किलोभार वर्ग में पुष्पा पहले, हरप्रिया दूसरे, दिव्या व आर्ची तीसरे स्थान पर रही। 52 किलोभार वर्ग में गोपिका विजेता रही। 57 किलोभार वर्ग में अक्षिता पहले, रानी दूसरे, आकृति व जसलीन तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोभार वर्ग में मनप्रीत पहले, जानशीन दूसरे व मुस्कान सैनी तीसरे स्थान पर रही। 70 किलोभार वर्ग में सुप्रीत कौर पहले, रमनदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। 78 किलोभार वर्ग में जशनप्रीत कौर विजेता रही। 21-40 पुरुषों के 60 किलोभार वर्ग में मनीष कुमार, 66 किलोभार वर्ग में प्रियाम शर्मा, 73 किलोभार वर्ग में रजिंदर कुमार, 81 किलोभार वर्ग में रमनदीप सिंह, 90 किलोभार वर्ग में नवजोत सिंह विजेता रहे।
जूूडो 21-40 लड़कियों के 52 किलोभार वर्ग में प्रियंका विजेता रही। 63 किलोभार वर्ग में किरन सैनी पहले, कमलजीत कमल दूसरे स्थान पर रही। 70 किलोभार वर्ग में सपना विजेता रही। अंडर-17 लड़कियों के 40 किलोभार वर्ग में गुरलीन पहले, माही दूसरे, महकप्रीत व जसमीत तीसरे स्थान पर रही। 44 किलोभार वर्ग में संजना पहले, सिमरन दूसरे, प्रिया व नवदीप तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोभार वर्ग में मोनिका पहले, रजनी दूसरे, अजीजा तीसरे स्थान पर रही। 52 किलोभार वर्ग में कशिश अरोड़ा पहले, मुस्कान दूसरे, सलोनी व परमदीप तीसरे स्थान पर रही। 57 किलोभार वर्ग में दामिका पहले, जसकिरत दूसरे, रिया व गायत्री तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोभार वर्ग में अदिती कौंडल पहले, राधिका दूसरे, युविका सिंह तीसरे स्थान पर रही। 70 किलोभार वर्ग में अंजली पहले, नंदिनी दूसरे व मन्नत तीसरे स्थान पर रही। 78 किलोभार वर्ग में कंवरप्रीत कौर पहले, सिमरनजीत कौर  दूसरे व भाविका तीसरे स्थान पर रही।
बास्केटबाल अंडर-17 लड़कियों में लाजवंति इंडोर स्टेडियम पहले, मड़ूली ब्राह्मणां दूसरे व आक्सफोर्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन अंडर-17 लडक़ों के सिंगल मुकाबलों में सनप्रीत सिंह पहले, विनायक मेहता दूसरे व गौरिश सौंधी तीसरे स्थान पर रहे। डबल मुकाबलों में सनप्रीत व गौरी सौंधी पहले, हमामशफी व शिवांश दूसरे व विनायक मेहता व सैवी अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के सिंगल मुकाबलों में अक्षिता पहले, गुरजोत कौर दूसरे व सृष्टि जगोपात्रा तीसरे स्थान पर रही। डबल मुकाबलों में अक्षिता व संगमोहन पहले, जसलीन कौर व गुरजोत कौर दूसरे व सृष्टि जगोपात्रा व जयंति कौशल तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा मड़ूली पहले, पुरहीरां दूसरे व गढ़दीवाला तीसरे स्थान पर रहा।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here