Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा देहाती मंडल ने पौधरोपण करके मनाई कबीर जयंती

भाजपा देहाती मंडल ने पौधरोपण करके मनाई कबीर जयंती

होशियारपुर (26 जून) भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत वातावरण को हरा-भरा बनाने की चलाई गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री विजय पठानिया  की  अध्यक्षता में गांव  पटियारिया  में भाजपा देहाती मंडल द्वारा पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री  तीक्ष्णा सूद उपस्थित रहें। श्री  पठानिया ने कहा कि देहाती मंडल तथा पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा  सभी गांव  में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके  कंडी क्षेत्र  में वातावरण को और हरा-भरा बनाया जायेगा।  इस मौके पर  तीक्ष्ण सूद ने कहा कि वृक्षों-पौधों  के बिना पृथ्वी पर  मानवीय   जीवन की कल्पना असंभव है। इसलिए भाजपा ने  व्यापक स्तर  पर पौधरोपण के कार्यक्रम शुरू करवाये हैं। इस मौके परअशोक कुमार, परमजीत सिंह, नसीब चंद,राज कुमार आदि भी उपस्थित थे। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here