अध्यापकों और विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत सृजन करने का प्रण लिया

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 115वीं जन्म वर्षगांठ के मौके पर पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आज मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ मिलकर शहीद के सपनों का भारत सृजित करने का प्रण लिया। बता दें कि राज्य  के समूह अध्यापक और विद्यार्थी आनलाइन विधि के द्वारा शहीद भगत सिंह को समर्पित राज्य स्तरीय समागम में जुड़े और उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के विचार सुने। राज्य के समूह स्कूलों में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया, जहाँ सुबह की सभा के दौरान अध्यापकों की तरफ से शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे विस्तार से जानकारी देते हुये विद्यार्थियों को शहीद की तरफ से दिखाऐ राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

विद्यार्थियों की तरफ से शहीद-ए-आज़म को समर्पित और देश-भक्ति की पेशकारियां दीं गई और देश-भक्ति से सम्बन्धित गीत, कविताएं सुनायी गई। इसी तरह स्कूलों में शहीद भगत सिंह की जीवनी से सम्बन्धित प्रश्नोतरी, पेंटिंग, कोरियोग्राफी आदि के मुकाबले, साइकिल रैलियाँ और नाटक करवाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here