भगवंत मान ने  कथनी और करनी में अंतर करके लोगों को गुमराह करने के सभी रिकॉर्ड तोड़े : भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विजय पठानिया, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, बब्बू संधू  द्वारा  जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी और खास तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथनी और करनी में भारी अंतर है तथा वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे है जब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल तथा भगवंत मान पंजाब में  सत्ता में नहीं आए थे तो वह उस समय के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को दी गई सिक्योरिटी का मजाक उड़ाते थे तथा लोगों को यह समझाने की कोशिश करते थे कि अगर मुख्यमंत्री गलत काम नहीं करते तो उन्हें सुरक्षा की जरूरत क्यों। वह हमेशा ही यह  दावा करते थे कि अगर पंजाब में लोग उन्हें सत्ता में लाते हैं तो वह सुरक्षा नहीं लेंगे, परंतु आर.टी.आई के जरिए हुए खुलासे से स्पष्ट होता है कि भगवंत मान की कथनी व करनी बिल्कुल अलग है, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह व उससे पहले मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में 33 वाहन चलते थे, जो कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समय 39 हो गए, अब जून 2022 में भगवंत मान ने अपने सुरक्षा  वाहनों की गिनती 39 से बढ़ाकर 42  करवा दी है।

Advertisements

इतना ही नहीं अलग से भगवंत मान के रिश्तेदारों को भी भारी सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा दिल्ली निवासी  अरविंद केजरीवाल तथा राघव चड्ढा के लिए भी पंजाब सरकार द्वारा भारी सुरक्षा दी गई है, जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रही पंजाब सरकार पर भारी आर्थिक बोझ है।  तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भगवंत मान के मंत्री फौजा सिंह शरारी को जनता तथा प्रेस के दबाव में नोटिस जारी करना भी किसी नौटंकी से कम नहीं।  क्योंकि आम आदमी पार्टी अपने आप को ईमानदार दिखाने के लिए पहले भी ऐसे कई तरह के ड्रामे कर  चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here