लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई इसलिए लोकतन्त्र खतरे में: कर्मवीर बाली

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई इसलिए लोकतन्त्र खतरे में। होशियारपुर में बिना बहुमत के मेयर साहिब कुर्सी पर विराजमान हैं जहां पर बहुमत दिखाना होता है वहां बहुमत नहीं दिखाया जा रहा और बहुमत वाली सरकार खुद ही बहुमत दिखा रही है। कर्मवीर बाली ने कहा कि वार्ड नम्बर 6 और 27 में 6 महीने के बाद चुनाव करवाने का प्रावधान है। वार्ड नम्बर 6 ब्रह्म शंकर जिम्पा के चुनाव जीतने पर खाली है और वार्ड नं 27 पार्षद स्वर्ग सिधारने के बाद वार्ड खाली है जिसकी वजह से जनता को काम करवाने में परेशानी आ रही है। सत्तापक्ष चुनाव करवाने से घबरा रहा है। उसे पता है कि जनता का रूख विपरीत है अगर यह सीटे हट गई तो मंत्री साहिब को त्यागपत्र देना पड़ सकता है जिसकी वजह से भयवंश चुनाव नही हो रहे। अगर लोकतन्त्र पर विश्वास है तो वार्ड नंबर 6 और 27 के चुनाव जल्दी करवाये जाये।

Advertisements

पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवन्त मान को संगरूर की जनता अपना फतवा दे चुकी है। उन्हें अब विश्वासमत लेने की जरूरत नही है। पंजाब की जनता 6 महीने के शासनकाल से ऊब चुकी है और जवाब देने की तैयारी में बैठी है। हैरानी की बात है कि राज्यपाल को भी गुमराह किया जा रहा है। अविश्वास तो विरोधी पेश करते हैं। हैरानी है सत्तापक्ष प्रचंड बहुमत होने पर भी विश्वासमत हासिल कर रहा है जबकि उन्हें अपने विधायकों पर ही विश्वास नही रहा।

कर्मवीर बाली ने कहा कि लोकतन्त्र को हर कीमत पर बहाल रखा जाए। इस अवसर पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, पश्चिम मंडल प्रधान नरिन्दर सिंह, पूर्वी मंडल प्रधान निर्मल सिंह, विधाभूषण शर्मा, गुड्डू सिंह, नीरज शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here