Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मनाया कंजक पूजा दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मनाया कंजक पूजा दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लिंगानुपात में सुधार एवं परिवार में पुत्री के महत्व के संबंध में जागरूकता गतिविधियों के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर की ओर से आज सिविल सर्जन डॉ.प्रीत मोहिंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर कंजक पूजा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह जी ने कहा कि बेटियां ईश्वर का दिया अनमोल तोहफा हैं, अगर बेटे हमारी शान हैं तो बेटियां भी वरदान हैं। इसलिए बेटियों को भी जीवन, शिक्षा और प्रेम का समान अधिकार है। लेकिन हमारे समाज की यह मानसिकता है कि हम लड़कियों को जन्म देने से डरते हैं लेकिन कंजकों की पूजा करते हैं। बेटियों को जन्म से पहले ही मार देना अन्य सामाजिक बुराइयों को जन्म देता है जबकि पुरुष-से-महिला लिंगानुपात को प्रभावित करता है। ऐसी बुराइयों को दूर करने के लिए जरूरी है कि हम लड़के-लड़कियों को उनके पालन-पोषण में बराबरी का अहसास कराएं।

Advertisements

जब कोई लड़का अपनी माँ और बहन को घर में समान मानता है, तो वह बाहर की लड़कियों का भी सम्मान करेगा। इस प्रकार एक परिवार की मानसिकता बदलने से समाज की मानसिकता बदल जाएगी, जिससे धीरे-धीरे लड़कियों के लिए एक सुरक्षित समाज का निर्माण होगा। आज हर क्षेत्र में लड़कियां नाम कमाकर अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं । आगे बोलते हुए डॉ.प्रीत मोहिंदर सिंह ने लड़कियों के माता-पिता को स्वास्थ्य देखभाल और लड़कियों की शिक्षा के बारे में जागरूक किया और कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने कंजक पूजन की रस्म निभाते हुए बच्चियों को उपहार, फल, मिठाई व अन्य उपहार देकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा.पवन कुमार, उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. हरबंस कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग, जिला दंत स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधु, जिला मास मीडिया अधिकारी  प्रशोतम लाल, उप मास मीडिया अधिकारी तृप्ता देवी और रमनदीप कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद आसिफ, बी.सी.सी.कार्डिनेटर अमनदीप सिंह, पीएनडीटी कार्डिनेटर अभय मोहन, आशा रानी, केवल कुमार, सुमित शर्मा और  मोनिका रानी आदि भी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here