Friday, October 9, 2026
Home Education होशियारपुर की डा. ज्योति खन्ना एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत

होशियारपुर की डा. ज्योति खन्ना एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। त्यागराज खेल मैदान दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्लस नाइन मीडिया के माध्यम से नेशनल एजुकेशन कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, शिक्षा शास्त्रियों, प्रबंधको एवं सीबीएससी विभूतियों ने भाग लिया।

Advertisements

यह कार्यक्रम कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित है। कार्यक्रम का आरंभ प्लस नाइन मीडिया के फाउंडर मिस्टर संदीप गुलाटी, किरन बेदी तथा एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. टीजी सीतारमण सहित अन्य अतिथियों ने ज्योति प्रज्जलित करके किया। इस अवसर पर एक साथ कई कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर होशियारपुर निवासी डा. ज्योति खन्ना को फिर एक बार बेस्ट प्रिंसिपल 2025  के  राष्ट्रीय अवर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. ज्योति खन्ना ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पूरे देश से लगभग 350 प्रिंसीपल्स को राष्ट्रीय दक्षता प्रमाण पत्र सम्मान से अलंकृत किया गया तथा डा. ज्योति खन्ना भी उन्ही में से एक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here