Friday, October 9, 2026
Home National सुजानपुर के किले से सप्ताह के अंदर शुरू होगा पैरागलिडिंग का काम:...

सुजानपुर के किले से सप्ताह के अंदर शुरू होगा पैरागलिडिंग का काम: कै. रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधायक ने सुजानपुर को एक और नया तोहफा दिया। सुजानपुर को उड़ान के पँख लगेंगे। वीरवार को सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह राणा ने महाराज संसार चंद के किले के पास बनने जा रही पैरागलिडिंग साइट का निरीक्षण कर जल्द कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि 10-15 दिन के भीतर सुजानपुर के टीहरा में पैरागलिडिंग का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जिसके उपरांत लगभग 2, 3 महीने के अंदर कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

Advertisements

विधायक ने कहा कि सुजानपुर का किला व चौगान सुजानपुर विधानसभा की सुंदरता को बढ़ाता है। आने वाले दिनों में ज़ब पैरागलिंडिंग शुरू हो जाएगी, जिससे लोग दूर दूर से यहां पर घूमने भी आएंगे और उड़ान भी भरेंगे। जिससे आय का साधन भी बढ़ेंगे और रोजगार भी बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here