अच्छाई की जीत: श्रीराम के बाण से जले बुराई के प्रतीक, होशियारपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया दशहरा पर्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व प्रसिद्ध होशियारपुर का दशहरा पर्व बहुत ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर आयोजित श्री राम लीला के मंचन दौरान भगवान श्री के बाण से बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले अग्निभेंट हुए। इस दौरान लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों ने रावण दहन का दृश्य देखा और इस ऐतिहासिक पल के एक बार फिर से साक्षी बने। महंत रमिंदर सिंह जी के आशीर्वाद एवं कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर एवं चेयरमैन शिव सूद की अगुवाई में करवाए गए दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में कमेटी के अलावा जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान श्री राम लीला मंचन में श्रीराम-रावण युद्ध में भगवान श्री राम द्वारा बाण मारे जाने पर रावण के प्राण निकल गए और इस उपरांत उनके पुतले जलाए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने विशेष तौर से पहुंचकर समस्त देश वासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी और बुराईयों के अंत एवं अच्छाई पर पहरा देने का आह्वान किया।

Advertisements

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, जिलाधीश संदीप हंस, एसएसपी सरताज सिंह चाहल, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व विधायक पवन आदिया, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लत्ता सैनी, पूर्व सांसद कमल चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, यशपाल शर्मा, रजनीश टंडन, सुदर्शन धीर, आप के प्रदेश सचिव संदीप सैनी, जिला सचिव पार्षद जसपाल चेची, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, अजय वर्मा, आप जिला प्रधान करमजीत कौर, जोति के अलावा प्रदीप हांडा, डा. बिंदूसार शुख्ला, संजीव ऐरी, कमल वर्मा, राकेश डोगरा, राकेश सूरी, राजेन्द्र मोदगिल, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, शम्मी वालिया, नरोत्तम शर्मा, मनोहर लाल जैरथ, अशोक सूद हैप्पी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, विपुल वालिया, अजय जैन, रमेश मेहता, कपिल हांडा, अजय शर्मा, अशीष वर्मा, नरोत्तम शर्मा, संजीव शर्मा, अनुराग कालिया, शाम सुंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, मिंटू कौशल, सुमेश सोनी, अश्विनी छोटा, वरुण कैंथ, विपुल वालिया, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि 6 अक्टूबर को श्री राम लीला मंचन में भरत मिलाप दृश्य का मंचन किया जाएगा तथा 7 अक्टूबर को श्री राम जी के राजतिलक किया जाएगा तथा इसी के साथ दशहरा महोत्सव को विश्राम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दोनों दिन समय पर पहुंचकर इस पर्व की रौनक बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here