Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अमेरिका में अपहरण किए गए पंजाबी परिवार की हत्या, 8 माह की...

अमेरिका में अपहरण किए गए पंजाबी परिवार की हत्या, 8 माह की बच्ची पर नहीं आया तरस

अमेरिका। अमेरिका के कैलीफोर्निया में भारतीय मूल के जिस परिवार का अपहरण हुआ था, उनके शव एक बाग से मिले। अपहरणकर्ताओं ने जिस परिवार की अपहरण उपरांत हत्या की उनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी। यह परिवार भारत के पंजाब प्रांत के जिला होशियारपुर के टांडा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव हरसीपिंड से संबंधित था।

Advertisements

अपहरणकर्ताओं ने 3 अक्टूबर को इनका अपहरण किया था। जिसमें जसदीप सिंह (36), जसलीन कौर (27), अरुही (8 माह) एवं अमनदीप सिंह (39) शामिल थे। मस्र्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने इसे बहुत ही खौफनाक और डरावना करार देते हुए बताया कि उक्त परिवार कादक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लाक से किडनैप कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here