Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी होशियारपुर परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया...

आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी होशियारपुर परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब चंडीगढ़ और संदीप हंस आई.ए.एस. डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के अनुसार, डॉ. हरबंस कौर  डिप्टी मेडिकल कमिश्नर कम सदस्य सचिव के योग्य नेतृत्व में डॉ. राज कुमार मनोरोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल होशियारपुर और प्रो. आशीष अरोड़ा डायरेक्टर पी.टी.यू. होशियारपुर कैम्पस, डॉ. दविंदरपाल सिंह मेडिकल ऑफिसर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर  की उपस्थिति में आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी होशियारपुर के परिसर में वर्ल्ड मैंटल हैल्थ दिवस मनाया गया, जिसमें डॉ. हरबंस कौर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर  मुख्य अतिथि थी। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ईशु ढांडा प्रथम, सिमरनजीत कौर द्वितीय व दलजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे।  

Advertisements

इस अवसर पर डा. राजकुमार मनोरोग विशेषज्ञ तथा संदीप कुमारी काउंसलस ने बच्चों को मैंटल हैल्थ दिवस की बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब द्वारा सिविल अस्पताल होशियारपुर में मानसिक रोगों का इलाज मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राज कुमार द्वारा किया जाता है और इस संबंध में विशेषज्ञ काउंसलरों द्वारा काउंसलिंग भी की जाती है।  

इस मौके पर डॉ. दविंदर पाल सिंह मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि नशे का इलाज नशा मुक्ति केंद्र सिविल अस्पताल होशियारपुर में और सरकारी पुनर्वास केंद्र मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में पंजाब सरकार द्वारा निशुल्क किया जाता है।  इस अवसर पर गगनजीत सिंह डिपटी रजिस्ट्रार, डॉ.कुलविंदर सिंह परमार इंचार्ज एन.एस.एस. तथा रेड रिबन, डॉ. अमित हांडा, डॉ सुनील कुमार, डॉ बृजेश भावरा, नीरज शर्मा, तरसेम शर्मा, प्रशांत आदिया कोऑर्डीनेटर मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here