Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh अनमोल गगन मान ने लोगों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा...

अनमोल गगन मान ने लोगों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा दिवस की दी बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने आज लोगों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पवित्र त्योहार की बधाई दी है। अपने संदेश में अनमोल गगन ने लोगों से अपील करते हुये कहा, ‘‘आओ, रौशनियों का यह पवित्र त्योहार हम रिवायती तरीके के द्वारा मनाते हुए एकता और सदभावना की भावना के साथ ख़ुशियों और जश्न के दीये जलाएं।’’ मंत्री ने समूह लोगों ख़ास कर कर सिख पंथ को ‘बंदी छोड़ दिवस’ के ऐतिहासिक दिवस की भी गरिमापूर्ण मुबारकबाद दी। यह दिवस छटे पातशाह श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी की तरफ से दीवाली वाले दिन ही ग्वालियर के किले से 52 हिंदु राजाओं को रिहा करवाने के मौके के तौर पर मनाया जाता है।

Advertisements

मंत्री अनमोल गगन मान ने राज्य निवासियों को विश्वकर्मा दिवस की भी मुबारकबाद दी और इससे भगवान विश्वकर्मा जी की शिल्पकार की भावना समूचे मानव जगत में और प्रबल होगी और श्रमिक वर्ग का सम्मान और बढ़ेगा। उन्होंने साथ ही आशा अभिव्यक्त की कि समूह श्रमिक वर्ग का जीवन और भी खुशहाल होगा। मंत्री ने लोगों को इन पवित्र त्योहारों को जात-पात, रंग भेदभाव और पार्टीबाज़ी से ऊपर उठ कर उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुये कहा कि इससे राष्ट्रीय एकता और विश्व व्यापी भाईचारा और मज़बूत होगा। उन्होंने परमात्मा के आगे अरदास की कि यह त्योहार पंजाब और भारत के लोगों के लिए शान्ति और ख़ुशहाली लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here