जागरुकता से ही कसी जा सकती है भ्रष्टाचार पर नकेल: डीएसपी मुनीश कुमार

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह 6 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इस संबंधी आज डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट मनीश कुमार की ओर से गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल पंडोरी खजूर में सैमीनार को संबोधित किया गया। इस सैमीनार में स्कूल की प्रिंसिपल डा. किरणप्रीत कौर धामी की उपस्थिति में स्कूल के समूह स्टाफ व करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सैमीनार को संबोधित करते हुए डी.एस.पी. मनीश कुमार ने स्कूल के समूह स्टाफ व विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई व भ्रष्टाचार को रोकने संबंधी जागरुक किया। उन्होंने कहा कि जागरुकता से ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या इनका एजेेंट आम जनता का काम करने के लिए सरकारी फीस के अलावा रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी जाए। इस दौरान उन्होंने बहुत ही विस्तार व बढिय़ा ढंग से स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से किए गए सवालों के जवाब दिए।

Advertisements

डी.एस.पी मनीश कुमार ने विद्यार्थियों को विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली की जानकारी देते हुए बताया कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत कर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करवाया जा सकता है। इसके अलावा यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है तो यह दंडनीय अपराध है और कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी फंडों में कोई घोटाला करके या चालाकी से भ्रष्टाचार करते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों या अपने रिश्तेदारों के नाम पर कोई बेनामी जायदाद खरीदता है तो कोई भी व्यक्ति इस संबंधी सूचना विजिलेंस विभाग को दे सकता है और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। मनीश कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत करने के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 व वैबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जारी किए गए एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 पर भी शिकायत की जा सकती है। सैमीनार के अंत में उन्होंने स्कूल के  प्रिंसिपल, समूह स्टाफ व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इसके अलावा डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काम करने वाले अलग-अलग विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी भ्रष्टाचार रोकने संबंधी शपथ दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here