पराली की संभाल और गेहूँ की सीधी बुवाई के लिए सब्सिडी और मशीनें खरीदने के लिए समय-सीमा में वृद्धि : धालीवाल

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पराली की संभाल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किसानों की मदद करने के लिए कई बड़े फ़ैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार ने फ़ैसला लिया है कि पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई के लिए सब्सिडी और मशीनें खरीदने के लिए किसानों को जारी की मंजूरियों की समय-सीमा में 20 नवंबर तक वृद्धि की गयी है। आज यहाँ से जारी बयान में कृषि किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जिन मशीनों की मंजूरियों की समय-सीमा तारीख़ 7 नवंबर, 2022 तक ख़त्म हो रही है, उनकी समय-सीमा में 20 नवंबर, 2022 तक की वृद्धि की गयी है।

Advertisements

इसके साथ ही कृषि मंत्री ने बताया कि बेलर रैक की अब से जारी की जाने वाली मंजूरियों की समय-सीमा 21 दिन की होगी। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह फ़ैसला सरकार की तरफ से किसानों की पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई करने के लिए अधिक से अधिक मदद करने के मकसद से लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि सरकार की इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठा कर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here