सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिस की प्रधानगी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान करनजोत आदिया ने की। इस में सभी सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर करनजोत आदिया ने बताया कि जो लम्बे समय से आउअसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन में से 47 से अधिक कर्मचारी इनसोर्स हाने से रह गये हैं। 96 कर्मचारी इनसोर्स हुए थे जिसको लगभग 5 महीने से अधिक का समय हो चुका है। जो 47 कर्मचारी इनसोर्स हाने से वंचित रह गये थे उन्हे नगर निगम प्रशासन ने 2 महीने में इनसोर्स करने का वादा किया था, लेकिन प्रशासन इन कर्मचारियों को इनसोर्स करने में नाकाम साबित हुआ है।

Advertisements

समूह कर्मचारियों द्वारा फैसला लिया गया है कि जब तक इन 47 कर्मचारयिों को इनसोर्स नहीं किया जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर रविंदर कुमार काका, जै गोपाल, रजिंदर कुमार, विक्रमजीत, हरविलास, बलराम भट्टी, हीरा लाल, अशोक कुमार, देव, आशु बडैंच, सुभाष चन्द्र, पवन कुमार, रमेश कुमार, विपन, अशोक कुमार, कुलदीप, सतनाम सिंह, धर्मवीर, प्रवीण आदिया, गौगा, बबली, सुनीता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here