पंजाब रोडवेज़ रिटायर इम्पलाईज वैल्फेयर ऐसोसिएशन की मीटिंग बस स्टैंड होशियारपुर में हुई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज़ रिटायर इम्पलाईज वैल्फेयर ऐसोसिएशन होशियारपुर की मीटिंग प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में बस स्टैंड होशियारपुर में हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले सरदार बलविन्दर सिंह गढ़शंकरी के छोटे भाई तेजपाल सिंह एन.आर.आई, इस जत्थेबंदी के मैंबर महावीर प्रशाद तथा जत्थेबन्दी के मैंबर खुशी राम की धर्मपत्नी की मौत पर 2 मिन्ट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस के उपरान्त इस जत्थेबन्दी में नये आये एन.आर.आई मैंबर कुलदीप सिंह अजड़ाम तथा गुरदीप सिंह भुल्लेवाल राठा का विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  

Advertisements

आज की मीटिंग में जत्थेबन्दी में नये पदाधिकारियों का चुनाव निम्नलिखित अनुसार किया गया। अनिल कुमार पूर्व जनरल मैनेजर-प्रधान, रणजीत सिंह मुल्तानी पूर्व ट्रैफिक मैनेजर-चेयरमैन, ज्ञान सिंह भलेठू-जनरल सचिव, हरजीत सिंह खालसा-संयुक्त सचिव, कमलजीत सिंह मिन्हास-कैशियर, सोहन लाल चक्क गुजरां-सहायक कैशियर, सीनियर उप- प्रधान कुलभूषा प्रकाश, अवतार सिंह झींगड़, प्रबन्धक सचिव-प्रवीण कुमार शर्मा इंस्पैक्टर, जोध सिंह, प्रेम सिंह डविढा तथा अमरीक सिंह, सरपरस्त-बलविन्दर सिंह गढ़शंकरी, बाबा संसार सिंह तथा मनमोहन सिंह वालिया, प्रैस सचिव-परमजीत सिंह होशियारपुरी, कानूनी सलाहकार-रजिन्दर सिंह आज़ाद, उपप्रधान-करतार सिंह, परमिन्दर सिंह, भगवान सिंह, हरबंस सिंह बैंस तथा अवतार सिंह जैपुरी, प्रोपगैंडा सचिव-करनैल सिंह अजड़ाम, खुशवंत सिंह, एग्ज़ीक्यूटिव मैंबर -कुलदेव सिंह पंडोरी खजूर, जगदीश सिंह, गुरदेव सिंह चांदसू, हरदयाल सिंह बाडि़यां, बालकिशन टांडा, दयाल सिंह, गुरमीत सिंह, सरवण सिंह बम्बेली, सुरजीत सिंह सैनी सर्वसम्मति से चुने गये।  

इस जत्थेबन्दी के प्रधान अनिल कुमार पूर्व जनरल मैनेजर ने जत्थेबन्दी के मैंबरों को भरोसा दिया यह सभी मैंबर इस जत्थेबन्दी की तन-मन से सेवा निभायेंगे। प्रधान ने सम्बोधन करते हुये इस सरकार से मांग की कि रिटायर कर्मचारियों के मेडिकल भत्तों के बिलों की अदायगी की जाये, तनख्वाह कमिशन की रिपोर्ट के बकाये दिये जायें, डी.ए. की किश्त केन्द्र के हिसाब से 10 प्रतिशत दी जाये तथा डी.ए. का बनता बकाया जल्द दिया जाये नही तो यह जत्थेबन्दी बाकी जत्थेबन्दियों के साथ मिल कर संघर्ष के रास्ते पर चलेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि कच्चे मुलाज़म पक्के किये जायें, मैडिकल कैशलैस स्कीम लागू की जाये। जिन मुलाज़मों के पे-फिक्सेशन के 2016 के बाद के बकाये नही दिये उनकी जल्द से जल्द पे-फिक्स करके बकाये दिये जायें।  

इसके इलावा गुरबख्श सिंह मनकोटिया, बलविन्दर सिंह गढ़शंकरी, ज्ञान सिंह भलेठू, रणजीत सिंह मुल्तानी, परमजीत सिंह खुशहालपुरी, कुलदीप सिंह अजड़ाम, गुरदीप सिंह एन.आर.आई. भुल्लेवाल तथा हरजीत सिंह ने भी मैंबरों को सम्बोधन किया। इन सभी वक्ताओं ने सरकार की निंदा की कि यह सरकार रिटायर कर्मचारियों के हक मारकर बैठी हुई है। दूसरी सरकारों से भी ज्यादा इसकी गलत नीतियां हैं। अगले चुनावों में इस को सबक सिखाया जायेगा।  

इस मीटिंग में ज्ञान सिंह भलेठू, परमजीत सिंह खुशहालपुरी, गुरदीप सिंह भुल्लेवाल, बलविन्दर सिंह गढ़शंकरी, अवतार सिंह, हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सोहन लाल, हरदयाल सिंह, मुख्तियार सिंह, हरनाम दास, बलवीर सिंह, अवतार सिंह गिल, खुशवन्त सिंह, बालकिशन, भगवान दास, कुलदेव सिंह, जगजीत सिंह डी.सी. रत्न सिंह, पाखर दास, प्रवीण दास, जोध सिंह तथा प्रेम सिंह डविढा भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here