Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur अत्तोवाल सोसायटी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को...

अत्तोवाल सोसायटी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया महान कीर्तन दरबार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अत्तोवाल सोसायटी द्वारा कीर्तन दरबार श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित चौथा महान कीर्तन दरबार व संत समागम धन-धन पूर्ण ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा सतपाल सिंह साहरी वालों की आपार कृपा सदका श्री गुरू नानक देव जी पब्लिक वैल्फेयर सोसायटी अत्तोवाल द्वारा डेरा बाबा संत बाबा दलीप सिंह जी गांव साहरी में बड़ी श्रद्धा भाव से करवाया गया।

Advertisements

सोसायटी के प्रधान चंदन कमल अत्तोवाल की देख-रेख में करवाए इस समागम दौरान संत बाबा सरवन सिंह, संत बाबा जनक सिंह डेरा जब्बड़, महंत प्रितपाल सिंह जी मि_ा टिवाणा, संत बाबा करमजीत सिंह जी टिब्बा साहिब, महंत जैराम ठाकुर द्वारा, संत बाबा बलवीर दास डेरा महान दास संत बाबा निरंजन दास जी काहरी वाले, संत बाबा दयाल सिंह अत्तोवाल, बाबा परमिंदर सिंह डगाने वाले, संत बाबा अमरीक सिंह नानकसर समेत अन्य महापुरुषों ने हाजिरी लगवाई और अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। इनके अलावा पंथ प्रसिद्ध कीर्तनीए भाई दविन्दर लुधियाना वाले, भाई महताब सिंह जलंधर वाले, भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले, संत बाबा रणजीत सिंह डगाने वालों के साथ-साथ भाई जोगा सिंह रामूथियाड़ा, भाई मलकीत सिंघ खानपुर थियाड़ा, सिमरतपाल सिंह, किरतपाल सिंह ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।

इस मौके पर हलका चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार, मेयर सुरिंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। इस मौके सोसायटी द्वारा जतिंदर सिंह, करमजीत सिंह, बौबी पासी, अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह का विशेष धन्यवाद किया वहीं मेयर सुरिंदर, नंबरदार साहरी सोहन सिंह, परमजीत, महिंदर सिंह, जगदीप सिंह, सतविन्दर सिंह काला, वरिन्दर जीत सिंह, जसबीर सिंह, मनोहर सिंह, जोगा सिंह साहरी, पंमा काहरी, बलदेव सिंह, कमलजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरी। समागम दौरान गुरू का लंगर भी बांटा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here