Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड नं. 8 में बनने वाले चौधरी बिलासाराम पार्क के निर्माण कार्य...

वार्ड नं. 8 में बनने वाले चौधरी बिलासाराम पार्क के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में चौधरी बिलासाराम के नाम से बनने वाले पार्क के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस पार्क का निर्माण 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर हरित वातावरण, सैर-सपाटे और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक ज़िम्पा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्क, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों के लिए स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा।

विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम, कुलवंत सिंह, वरिंदर वैद, कुलविंदर सिंह हुंदल, सोहन सिंह और परमजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास परियोजना के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे वार्ड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पार्क बनने से क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here