वन रेंज अधिकारी एसोसिएशन के चुनाव में रीत महिंदर पाल महासचिव बने

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज)। पूरे पंजाब के वन रेंज अफसर और उप वन रेंज अफसर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मीटिंग में सभी वन रेंज अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया और बिना मतदान के दातारपुर के रेंज अधिकारी रीत महिंदर पाल सिंह को एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, मनदीप सिंह ढिल्लो को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मनजीत सिंह उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष,मोहन सिंह सहायक सचिव, रघुवीर सिंह कोआर्डीनेटर, अशोक कुमार प्रेस सचिव, विशेष सदस्य के तौर पर बलविंदर सिंह, दलजीत कुमार, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, और मुखविंदर सिंह चुने गए।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान इकबाल सिंह और महासचिव रीत महिंदर पाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे पूरी तनदेही से एसोसिएशन के काम करेंगे और सभी साथियों को दरपेश समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और वनों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here