Tuesday, October 27, 2026
Home Punjab जेल में पुलिस ने चलाया तलाशी व चैकिंग अभियान, मोबाइल फोन, सिम...

जेल में पुलिस ने चलाया तलाशी व चैकिंग अभियान, मोबाइल फोन, सिम और डोंगल बरामद

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: केंद्रीय जेल में चलाए गए तलाशी व चैकिंग अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 7 मोबाइल फोन, 2 सिमें, 3 डोंगल, 2 ईयर फोन, एक चार्जर, 2 डाटा केबल बरामद हुए है। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोनों व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक अज्ञात समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

Advertisements

जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट अवतार सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों में चैकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान प्रबंधन को हवालाती आशु निवासी कुरला किंगरा जालंधर, हवालाती अमन कुमार उर्फ अमना निवासी अलाहाबाद कालोनी होशियारपुर, कैदी कमलजीत सिंह उर्फ कनवर निवासी गांव जांडी होशियारपुर व हवालाती परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव खानगाह के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 2 सिमें, 3 डोंगल, 2 ईयर फोन, एक चार्जर, 2 डाटा केबल बरामद हुए। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोनों व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुिलस को दी। थाना कोतवाली पुिलस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here