Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के...

विजीलैंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के बदले 4380 रुपए रिश्वत लेते हुये किया काबू


चंडीगढ़,( द स्टैलर न्यूज़)।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ख़ाद्य और सिवल सप्लाई विभाग, बरनाला में तैनात इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी (वजन और माप) वरिन्दरपाल शर्मा को 4380 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम वरिन्दरपाल शर्मा को लीगल मेट्रोलॉजी विभाग के लायसंसशुदा मुरम्मतसाज (रिपेयरर) पंकज कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया है कि उक्त इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी उससे फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए प्रति धर्म काँटा/स्केल रिश्वत की माँग कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम इंस्पेक्टर पहले भी उससे 4900 रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की तरफ से दी सूचना की तस्दीक करने के उपरांत, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उपरोक्त मुलजिम इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4380 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here