केन्द्र सरकार चंडीगढ़ में हरियाणा विधान सभा के लिए ज़मीन अलाट करने के मांग को अस्वीकार करेः समाजिक संघर्ष पार्टी 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संर्घष पार्टी पंजाब के प्रधान मास्टर महिन्दर सिंह हीर, इंजीः किशोर गुरू (इंचार्ज पंजाब एंड हरियाणा), हरदयाल सिंह रिटायर एस.डी.ओ (प्रधान दोआबा जोन), तीर्थ राम तोगडि़या (जनरल सचिव), हरविन्दर सिंह प्रिंस (प्रधान यूथ विंग पंजाब) तथा नम्बरदार सुखविन्दर लाल (जि़ला प्रधान होशियारपुर), जसविन्दर सिंह (सरपरस्त) ने हरियाणा प्रान्त की खट्टड़ सरकार की ओर से चंडीगढ़ तथा हरियाणा विधानसभा के लिए ज़मीन अलाट करने की मांग को सिरे से रद्द करते हुये कहा कि यह मांग पंजाबियों के दिलों में पहले ही किये हुये ज़ख्मों पर नमक छिड़कने वाली कारवाई बताते हुये इसकी सख्त निंदा भी की है क्योंकि चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है। पार्टी नेताओं ने यह भी शक प्रगट किया कि यह सब कुछ हरियाणा की भाजपा सरकार केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कर रही है क्योंकि भाजपा सरकार पंजाब में अशान्तमय माहौल पैदा करना चाहती है ताकि पंजाब में लोग इन बातों में ही उलझे रहें। श्री हीर तथा अन्य नेताओं ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि खट्टड़ सरकार इस मांग को स्वीकार न करे तथा आगे से ऐसी शरारत भरी कारवाई पर रोक लगाई जाये। 

Advertisements

समाजिक संघर्ष पार्टी के नेता मास्टर महिन्दर सिंह हीर ने समूह पंजाबियों की ओर से तथा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की ओर से चंड़ीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के लिए ज़मीन न दिये जाने की मांग का समाजिक संघर्ष पार्टी पूर्ण समर्थन करती है तथा साथ ही यह भी कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को मन साफ करके इस के लिए संघर्ष करना होगा क्योंकि यह कांटे भी कांग्रेस, भाजपा तथा अकाली दल की ओर से बोये गये है जिनको रास्ते से हटाने की मुख्य जि़म्मेदारी भी इनकी ही बनती है क्योंकि इन पार्टियों ने ही लम्बा समय राजसत्ता का आनंद लिया है। पंजाब के अधिकारों के लिए कुछ भी नही किया। उन्होंने अकाली दल बादल पर भी सख्त रोस प्रगट करते हुये कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ नाखुन-मांस की सांझ डालकर लम्बा समय राजसत्ता का आनंद लिया है पर इस समय दौरान उन्होंने पंजाब के अधिकारों की बात नही की। श्री हीर ने आम पार्टी की सरकार पर तंज करते हुये कहा कि इसके मुख्यमन्त्री की ओर से पंजाब के लिए भी विधानसभा के लिए ज़मीन अलाट करने की मांग के ब्यान ने जहां पंजाब की ओर से चंड़ीगढ़ के हक को कमज़ोर करने वाली नीति बताया वहीं उन्होंने आप पार्टी के सुप्रीमों की अन्दर खाते भाजपा की अन्दरूनी नीतियों का साथ देने का भी पर्दाफाश किया है। इस पार्टी का भाजपा का बाहर से विरोध करना बनावटी बाते हैं। उन्होंने पंजाब वासियों को अपने अधिकारों की प्राप्ति तथा छीने गये अधिकारों की बहाली के लिए मिलकर संघर्ष करने की अपील भी की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here