मान सरकार की नवीन पहल; नगर निगम बठिंडा ने ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष सार्वजनिक शौचालय का किया निर्माण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए उनको बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए नगर निगम बठिंडा ने ट्रांसजेंडरों के लिए पहला विशेष सार्वजनिक शौचालय बनाने की नवीन पहल की है।  
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा बस स्टैंड के नज़दीक 90 वर्ग फुट क्षेत्र में ट्रांसजेंडरों के लिए एक शौचालय का निर्माण किया गया है।  
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस शौचालय में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए भी शौचालय की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसी तजऱ् पर अन्य शहरों में भी इस सुविधा की जल्द ही व्यवस्था की जाएगी।  
यह भी वर्णनयोग्य है कि कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर के आदेशों के अनुसार नगर निगम पार्षद संतोष महंत वॉर्ड नम्बर 38 ने बठिंडा नगर निगम द्वारा ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए शौचालय का उद्घाटन किया गया है और यह सुविधा शुरू हो गई है।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here