समाज स्वस्थ, सदाचारी बनकर उन्नति के मार्ग पर चले: कथा व्यास सचिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन बहादुरपुर के श्री राम भवन में किया गया है कथा के शुभारंभ से पूर्व भगवान की सुंदर शोभायात्रा निकाली गई। जिसके पश्चात शाम 4:30 बजे से 9:00 बजे तक 22 दिसम्बर तक चलने वाली कथा का शुभारंभ कथा व्यास पंडित सचिन शर्मा जी ने किया। मुख्य यजमान के रूप में राहुल आनंद दम्पत्ति ने पूजा करवाई। पंडित सचिन शर्मा जी ने कथा का रसपान करवाते हुए कहां की श्रीमद् भागवत में बताया गया है कि अच्छे कार्य करने से ही व्यक्ति महान बनता है। विचारात्मक प्रवृत्ति रचनात्मक जरूर होनी चाहिए। जिस दिन शुभ विचार सृजन का रूप ले लेता है उस दिन परमात्मा भी प्रसन्न होकर झूमने लगते हैं। 

Advertisements

कुछ ऐसा करो कि।समाज की उन्नति हो। समाज स्वस्थ, सदाचारी बनकर उन्नति के मार्ग पर चले जिससे सबका भला हो। वेद यही तो कहते हैं जब हर प्रकार से आप अपना कल्याण कर लें तब धन के, भोग के पीछे मत भागना। ऐसा भाव रखना कि मैंने दुनिया से बहुत लिया अब देने की बारी है। अब लेने के लिए नहीं देने के लिए जीना है। मत भूलो ये जीवन अस्थायी है। इसलिए जीवन के प्रत्येक क्षण का सम्मान करो। मृत्यु आ जाएगी तो कुछ भी ना रहेगा। ना यह शरीर, ना इच्छाएं, ना कल्पनाएँ , ना धन। हर चीज तुम्हारे साथ यही समाप्त हो जाएगी। 

इस अवसर पर महावीर दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, प्रदेश महासचिव भारत भूषण वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, सुखदेव सिंह लक्की, श्री राम चरितमानस प्रचार मंडल अध्यक्ष हरीश सैनी, पूर्व पार्षद भाजपा नेता कमलजीत सेतिया, आप नेता संदीप सैनी, अशवनी छोटा, स्वदेशी जागरण मंच संयोजक श्री कृष्ण लाल शर्मा, पूर्व पार्षद सुषमा सेतिया, राजेश वर्मा, बृज लाल आनंद, पंडित राजन शर्मा, अमित गुप्ता, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, पंडित जनक राज, राजिन्दर चोपड़ा, नरिन्द्र सिंह मल्होत्रा, विशाल गोलू व साहिल बधवा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here