कानून वयवस्था व हिन्दुओं पर हो रहे हमले के संदर्भ पर धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित

– 11 नवंबर को धरना देकर फूंका जाएगा पुतला
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था और हिंदुओं पर हो रहे हमले के संदर्भ में आज होशियारपुर के तमाम हिंदू धार्मिक सामाजिक संगठनों की एक बैठक बहादुरपुर के आनंद नगर में हुई जिसमें पंजाब की बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल नंद, भारत भूषण वर्मा व संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब ने पहले भी लंबे अरसे तक आतंकवाद की मार झेली है जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू सिख भाइयों का कत्लेआम हुआ था।
अब इतनी क़ुर्बानिओ के बाद पंजाब में आई अमन शांति को किसी भी कीमत पर शरारती तत्वों को भंग नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हिंदू और सिक्खों का अटूट रिश्ता है जिस में दरार डालने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में संघ कार्यकर्ता और अमृतसर में हिंदू नेता का कत्ल करना इस ओर संकेत करता है कि कुछ लोग पंजाब की शांति भंग कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि इन हमलो के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने की आशंका दिखाई देती है। इस लिए गुप्तचर एजेंसीओ को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Advertisements

इस मौके पर हरीश खोसला, राजेंद्र राणा व अशोक मेहरा ने कहा कि पंजाब सरकार को जल्द से जल्द हमलावरों को पकडक़र उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अति शीघ्र जरुरी कदम उठाने चाहिए। रोहित सूद हनी व विवेक सैनी गोल्डी ने बताया कि सभी संगठनों ने फैसला लिया है कि 3 नवंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे घंटाघर चौक में धरना देकर पुतला फूंका जाएगा। इस अवसर पर भारतीय सनातन धर्म महाबीर दल के पंजाब प्रधान कृष्ण गोपाल आनंद, महाबीर दल के राष्ट्रीय मेला प्रबंधक व भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, सैनी जागृति मंच के संस्थापक संदीप सैनी, शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी के अध्यक्ष हरीश खोसला, नारायण नगर वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक मेहरा, शिव सेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष राजेंद्र राणा, राष्ट्रीय सिख संगत के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बेदी, मैया जी असि नौकर तेरे संघ के अश्वनी छोटा, विपुल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित सूद हनी, विवेक सैनी गोल्डी, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह धामी, कीमती लाल, राम सेवा समिति के अध्यक्ष राजन शर्मा, नरेश आनंद, ओंकार वाली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here