Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh पंजाब में प्रवासी पंजाबियों के मसलों के तुरंत निपटारे के लिए जल्द...

पंजाब में प्रवासी पंजाबियों के मसलों के तुरंत निपटारे के लिए जल्द फास्ट ट्रैक अदालतें बनेंगी: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़/अमृतसर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों के मसलों को जल्द हल करने की सुविधा देने के लिए राज्य में जल्द ही फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की जायेगी। आज यहाँ गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वैनशन सैंटर अमृतसर में हुए पाँचवे मिलनी समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ऐसीं भेंट की पहल करके उनकी शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के इस प्रयास के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। स. धालीवाल ने कहा कि यह अदालतें प्रवासी भारतीयों (एन.आर.आईज़) के सिविल मामलों से सम्बन्धित मुद्दों के तेज़ी से निपटारे के लिए समर्पित होकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के सिविल मामलों के निपटारे के लिए अदालतों की स्थापना के लिए जल्द ही कार्यवाही शुरू की जायेगी, जिससे उनकी कीमती ऊर्जा, समय और पैसा बचाया जा सके।  

Advertisements

मिलनी पहल के प्रति प्रवासी पंजाबियों के भरपूर समर्थन पर स्ंतुष्टी प्रकट करते हुए स. धालीवाल ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को राज्य की तरक्की में सक्रिय भागीदार बनाया जायेगा। उन्होंने प्रवासी पंजाबियों द्वारा गाँवों और शहरों के विकास में दिए जा रहे योगदान की भी सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि जिलों में नोडल अफ़सर तैनात किए जा रहे हैं, जो प्रवासी भारतीयों के मसले बिना किसी देरी के जल्द से जल्द निपटाएंगे। सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारियों की हाजिऱी में प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने जि़ला अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन के प्रवासी भारतीयों की समस्याएँ सुनी और हिदायत की कि इन शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाए।  

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने नवीन पहल करते हुए प्रवासी पंजाबी भाईयों की शिकायतों के निवारण का स्थायी हल करते हुए एक वाट्सऐप नंबर 9056009884 जारी किया। इस नंबर पर प्राप्त हुई शिकायत सम्बन्धित अधिकारी तक पहुंचायी जायेगी, जहाँ इसको हल किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत की अपडेट भी सम्बन्धित प्रवासी पंजाबी को दी जायेगी। प्रवासी पंजाबियों के साथ मीटिंग के दौरान अलग-अलग जिलों से आए प्रवासी पंजाबियों की सुविधा के लिए जि़ला वार काउन्टर स्थापित किए गए, जहाँ सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्याएँ सुन रहे थे। आज के समारोह के दौरान कुल 103 मामलों की सुनवाई हुई।  

इस मौके पर विधायक अमरपाल सिंह, विधायक कश्मीर सिंह सोहल, विधायक स्वर्ण सिंह धुन, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक दलबीर सिंह टोंग, ए.डी.जी.पी. (एन.आर.आई.) प्रवीन कुमार सिन्हा, कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा, विशेष सचिव (एन.आर.आई. मामले) कंवलप्रीत कौर बराड़, पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन और तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस प्रमुखों समेत अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here