कांनूगो पटवारी व तहसील कंपलैक्स में नए वर्ष के आगमन पर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। मुकेरियां में नए साल पर कार्य शुरू करने से पहले कांनूगो पटवारी व समूह तहसील कंपलेक्स के स्टाफ द्वारा सुख समृद्धि की कामना के लिए श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके एसडीएम कंवलजीत सिंह तहसीलदार अरविंद सलवान, नायब तहसीलदार तरसेम लाल व गणमान्य लोग पहुंचे उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने लोगों को किरत करो, नाप जपो, वंड छको का उपदेश दिया।

Advertisements

उन्होंने पढ़ लिखकर अंधविश्वास से बाहर निकलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अपने जीवन में गुरबाणी के सिद्धांतों का पालन करने को कहा। इस दौरान रखे गए पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत रागी जत्थे की तरफ से कीर्तन किया गया। अरदास कर सरबत का भला मांगा। इसके उपरांत अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here