नवस्थापित मृत्युंजय महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के विग्रह की स्थापना की

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शहर के इस्लामाबाद इलाके में नवस्थापित मृत्युंजय महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के विग्रह की स्थापना की गई। मंदिर के संस्थापक बाबा डॉ राजेंद्र नाथ गौतम जी के नेतृत्व में सुबह सनातन नीति से हवन यज्ञ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी। इस अवसर पर बाबा राजेंद्र नाथ की ओर से हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय स्वरूप सभी दुख कष्ट रोग विपदा एवं अकाल मृत्यु को हरने वाला है। इस मंदिर की स्थापना से जहां क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलेगा वही विश्व शांति एवं सभी के कष्ट हरने के लिए भी विशेष आयोजन किए जाएंगे।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने मंदिर के मुख्य सेवादार के तौर पर गुरविंदर सिंह रीहल को नियुक्त करते हुए उन्हें मंदिर की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी। बाबा जी की ओर से रविंद्र सिंह को पगड़ी और दुशाला भेंट कर सेवादार नियुक्त किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद हरि नाम संकीर्तन किया गया और बाद में भंडारा लगाया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह अजय शर्मा हर रूप कुमार राजेंद्र कुमार भट्टी लेखराज मेट्रो हरजीत कौर प्रवीण शर्मा सर्वजीत राणा और रोबिन गिल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here