Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मंत्री जिम्पा द्वारा मध्य प्रदेश की नागदा जल सप्लाई स्कीम का किया...

मंत्री जिम्पा द्वारा मध्य प्रदेश की नागदा जल सप्लाई स्कीम का किया गया दौरा


चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)।
पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने नदियों के पानी पर आधारित बहु गाँवों वाली जल सप्लाई स्कीम नागदा का प्रतिनिधिमंडल सहित दौरा किया। इस स्कीम के द्वारा 22 गाँवों को जल सप्लाई किया जा रहा है। इस दौरे का उद्देश्य पंजाब के मेगा प्रोजेक्टों की वित्तीय और तकनीकी स्थिरता सम्बन्धी ज्ञान हासिल करना था जिससे लम्बे समय तक पानी की गुणवत्ता से प्रभावित पंजाब के गाँवों को साफ़ और सुरक्षित पानी मुहैया करवाया जा सके।

Advertisements

इस दौरे के दौरान जिम्पा को बताया गया कि मध्य प्रदेश के नागदा में चंबल नदी पर बाँध बना कर पानी को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद वाटर ट्रीटमैट प्लांट में इसका शुद्धिकरण और कीटाणु मुक्त करने के बाद प्लांट की टैंकी के द्वारा 22 गाँवों की टैंकियों में भेजा जाता है। सम्बन्धित ग्राम पंचायतों और जल और सेनिटेशन कमेटियों की तरफ से उपभोक्ताओं से 80 रुपए प्रति महीना प्रति घर के हिसाब से महीनावार बिल वसूला जाता है। सभी 22 गाँवों के हरेक घर को इस स्कीम के द्वारा पानी सप्लाई किया जाता है।

इस प्रोजैक्ट की ख़ासियत यह है कि सभी 22 गाँवों की कमेटियों के पास पिछले एक साल के दौरान सभी खर्चे करने के बाद लगभग 8 से 10 हज़ार रुपए बचत रकम पड़ी है और सभी गाँव वित्तीय, तकनीकी और संस्थागत ढांचे की स्थिरता के साथ चल रहे हैं। जिम्पा ने इस प्रोजैक्ट के साथ ही जुड़े अलग-अलग गाँवों के पंचों-सरपंचों और अन्य लोगों से उनके तजुर्बे पूछे। जिम्पा को बताया गया कि पहले-पहल पानी के बिल इकट्ठा करने में काफ़ी मुश्किल आती थी परन्तु मध्य प्रदेश के जल निगम और कमेटियों के आपसी सहयोग और सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के कारण अब यह समस्या ख़त्म हो गई है। अब सभी गाँव वासी सुरक्षित और साफ़ पानी की अहमीयत को समझते हुये हर महीने समय पर बिल देते हैं।

जिम्पा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में चल रही नहरी और नदी के पानी पर आधारित बनाए जा रहे प्रोजेक्टों के बारे विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब देश के उन अग्रणी राज्यों में शुमार है जहाँ पंजाब के सभी ग्रामीण घरों में पाईपों के द्वारा पीने वाले पानी की सप्लाई की जा रही है। बाद में जिम्पा ने नागदा प्रोजैक्ट का दौरा करने वाले पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को हिदायत की कि वह नागदा प्रोजैक्ट की अच्छी प्रैकटिसज़ को पंजाब में चल रहे नहरी प्रोजेक्टों में भी लागू करें। इस मौके पर उज्जैन के विधायक दलीप सिंह गुज्जर, रज़ेस दुबे, निगरान इंजीनियर होशियारपुर और जल निगम इन्दौर के जनरल मैनेजर इंजीनियर जे. पी. गनोट समेत स्थानीय गाँवों के पंच-सरपंच उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here