मेयर के ड्राइवर मनी ने पुरहीरां में लडक़ी को गोली मारने उपरांत खुद को मारी गोली, लडक़ी की मौत, मनी गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के पुरहीरां में आज सायं उस समय माहौल दहशत भरा हो गया जब मेयर के ड्राइवर मनी ने एक लडक़ी को गोली मारने उपरांत खुद को गोली मार ली। इसमें लडक़ी की मौत हो गई, जबकि मनी गंभीर घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जानकारी अनुसार मेयर को मेयर हाउस में छोडऩे उपरांत मनी किसी काम का बोलकर गया था और काफी देर बाद पता चला कि उसने पुरहीरां पहुंचकर एक लडक़ी को गोली मार दी है और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

Advertisements

उसने ऐसा क्यों किया यह तो पुलिस द्वारा उसके बयान लेने के बाद ही पता चलेगा और उसने इसके लिए किसका हथियार प्रयोग किया, इसके बारे में भी पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।

लडक़ी की पहचान अमरप्रीत (28) के तौर पर हुई है तथा परिवारिक सदस्यों के अनुसार जह यह दुखद घटना हुई उस समय उसकी दादी घर पर थी व और कौन कौन था इस बारे में भी पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here