समर्पित कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत आधार: विपिन महाजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश की ओर से नवनियुक्त जिला प्रभारी विपिन महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर कोर कमेटी सदस्य पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मंत्री बीबी महिंदर कौर जोश,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, प्रदेश प्रवक्ता निमिषा मेहता, राष्ट्रीय कौंसिल मेंबर डॉ. दिलबाग राय, पूर्व मेयर शिव सूद उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर जिला प्रभारी विपिन महाजन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी के काम को यकीनी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। महाजन ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर कमेटी सदस्यों से पार्टी को समय देने वाले कार्यकर्ताओं के नाम भी लिए जिन्हें उनकी क्षमता अनुसार जिला व प्रदेश इकाई काम करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पंजाब भाजपा से नई ऊर्जावान कार्यकर्त्ताओं को पंजाब और पंजाबियत की सेवा करने का मौका देना चाहती है।सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात को साकार करने के लिए सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गो और जिला में पड़ती विधानसभा का प्रतिनिधित्व इस बार जिला टीम में होगा। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा इकाई के 14 सर्कल है जिन्हें अब बूथों की बढ़ती संख्या के आधार पर और बढ़ाया जाएगा। महाजन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार समय देने वाले कार्यकर्ताओं को जिला और प्रदेश टीम में तरजीह दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here