गणतंत्र दिवस पर आज्ञा पाल सिंह साहनी को किया गया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव: होशियारपुर प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर मिसेज कोमल मित्तल के नेतृत्व में बनाई गई सूची के अनुसार गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाज सेवा को समर्पित सरबत दा भला ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी को उन द्वारा समाज सेवा में दी जा रही बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। साहनी सरबत दा भला ट्रस्ट के अतिरिक्त बहुत सी अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। जिनमें मुख्यत: भारत विकास परिषद एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन शामिल हैं।

Advertisements

इस मौके आज्ञा पाल सिंह साहनी ने कहा कि यह ठीक है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर होशियारपुर प्रशासन के मुख्य मेहमान लालचंद कटारूचक्क वन मंत्री पंजाब द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है, परंतु इसका सारा श्रेय उनके साथी सदस्यों को भी जाता है जो डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय मुख्य ट्रस्टी सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्देशित सभी सामाजिक कार्यों में उनका तन मन एवं धन से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ जाता है जो पहले से ही समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। इस मौके लालचंद कटारूचक्क के साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एमएलए सरदार कर्मजीत सिंह घुम्मण एवं एमएलए जसवीर सिंह राजा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here