किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब एवं केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर पुतला फूंका

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। मुकेरियां में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेताओं के दिशा निर्देश के तहत मुकेरियां के ब्लॉक प्रधान श्याम सिंह श्याम की अध्यक्षता में जत्थेबंदी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें जिला प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला विशेष रूप में उपस्थित हुए उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2023 का बजट पेश किया है, जो गरीब जनता, किसान व मजदूरों के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया है। यह बजट पूंजीपति परिवार का बजट है और कहा कि क्या यह बजट किसानों, मजदूरों, गरीबों और कर्ज में डूबे लोगों के लिए घातक बजट है।

Advertisements

भूल्ला व श्यामा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जालंधर के लतीफपुरा में गरीब लोगों के तोड़े गए घरों को सरकार ने आज तक नहीं बना कर लोगों के अपने बीवी, बच्चों और बुजुर्गों के साथ सडक़ों पर सोने को मजबूर हो गए हैं। पंजाब सरकार ने अगर इन्हें करे लोगों के पुनर्वास के लिए घर बनवा कर नहीं दिए गए तो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। सभी कार्यकर्ता ने पंजाब एवं केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन निकाला और राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सिविल अस्पताल के सामने पुतला फूंका। सुरिंदर सिंह,रछपाल सिंह, दविंदर सिंह, पंकज बावा, सुमित जुल्का,बाबा मान सिंह,अवतार सिंह,अमृत पाल सिंह,चरनजीत सिंह ,जसपत सिंह, रोहित कुमार, सतनाम सिंह, खडक़ सिंह,राम सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here