बंधुआ मजदूरी को रोकने के लिए जागरुकता जरुरी: ओजस्वी अलंकार

होशियारपुर/दसूहा: उप मंडल मजिस्ट्रेट-कम- चेयरमैन बंधुआ मजदूर विजिलेंस कमेटी दसूहा ओजस्वी अलंकार की अध्यक्षता में उप मंडल स्तर पर बनी बंधुआ मजदूर विजिलेंस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एस.डी.एम. ने बंधुआ मजदूरी संबंधी केसों के बारे में जानकारी हासिल की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरी को रोकने के लिए जागरुकता बहुत जरुरी है। इस लिए इस संबंधी ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की जरुरत है। उन्होंने कमेटी सदस्यों को कहा कि यदि बंधुआ मजदूरी संबंधी कोई केस उनके ध्यान में आता है तो वे उसकी जानकारी वे एस.डी.एम कार्यालय दसूहा या डिप्टी कमिश्नर कार्यालय होशियारपुर के ध्यान में ला सकते हैं। उन्होंने कमेटी सदस्यों को बंधुआ मजदूरी संबंधी लोगों को अधिक से अधिक जागरुक करने की हिदायत दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here