महाशिवरात्रि शिव महाकाल की कृपा प्राप्त करने का सबसे पावन अवसर है: मुकेश रंजन

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाशिवरात्रि, भगवान शिव के लिंग रूप में प्रकट होने की तिथि है। शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदि देव भगवान शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे। वह लिंग करोड़ों सूर्यों के समान ज्योतिमान  था-इस पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व भी माना जाता है। गगन जी के टिल्ला शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ जसदस्य शिवभक्त मुकेश रंजन जी ने 18 फरवरी के दिन इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा शिव महाकाल हैं। वह प्रसन्न होने पर काल द्वारा व्यक्ति के कपाल पर लिखी गई भाग्य की रेखाओं को भी बदल सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि भगवान शिव भाग्य और भविष्य दोनों को बदल सकते हैं)। रंजन ने कहा महाशिवरात्रि ऐसे महादानी की कृपा प्राप्त  करने का सबसे अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा शिव को प्रसन्न कर कोई भी व्यक्ति कठिन समय तथा संकटों से उबरकर सभी प्रकार के पारिवारिक एवं सांसारिक सुख आदि प्राप्त कर सकता है।

Advertisements

ऐसी मान्यता है कि प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए अपने तीसरे नेत्र की ज्वाला से ब्रह्मांड को भस्म कर देते हैं। उन्होंने कहा शरीर पर मसान की भस्म, गले में सर्पों का हार, कंठ में विष और जटाओं में गंगा रखने वाले शिव अपने भक्तों का सदा मंगल करते हैं और श्री-संपत्ति प्रदान करते हैं।  महादेव की आराधना के लिए महाशिवरात्रि का विशेष माहात्म्य बताया गया है। यह व्रत कोई भी कर सकता है।

मुकेश रंजन ने कहा महाशिवरात्रि व्रत की यह विशेषता है कि इस व्रत को बालक, स्त्री, पुरुष और वृद्ध सभी कर सकते है। सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के दिन बेल, धतूरा और दूध का अभिषेक किया जाता है। यह व्रत महाकल्याणकारी होता है और महान  यज्ञ तुल्य फल प्राप्त होता है।  अलौकिक शक्तियां प्राप्त करने का यह सर्वाधिक उपयुक्त समय होता है। उन्होंने कहा महाशिवरात्रि व्रत करने से साधक को मोक्ष प्राप्ति के योग्य बनाती है। उपासक के सभी दुःख, पीड़ाओं का अंत होता है। शास्त्रों  के अनुसार  चाहे समुद्र  सूख जाए, पर्वत विचलित हो जाएं परंतु शिवव्रत कभी निष्फल नहीं जाता।

इस व्रत को करने से धन, सुख-सौभाग्य, समृद्धि की प्राप्ति होती है। आशुतोष भोलेनाथ का व्रत यह व्रत साधक को सांसारिक और आध्यात्मिक, दोनों प्रकार  से संपन्न बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here