Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार अमृतसर शहर के विकास कामों पर ख़र्च करेगी 11.46 करोड़...

पंजाब सरकार अमृतसर शहर के विकास कामों पर ख़र्च करेगी 11.46 करोड़ रुपए: डॉ. इन्दरबीर निज्जर

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़- सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिसके अंतर्गत राज्य में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जी-20 के सम्बन्ध में शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास कामों पर तकरीबन 11.46 करोड़ रुपए ख़र्च करने का फ़ैसला किया गया है।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा है कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से अमृतसर शहर में स्ट्रीट लाईटें लगाने और बदलने के लिए तकरीबन 4.97 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। इसमें 5 सालों के समय के लिए स्ट्रीट लाईटों के संचालन और रख-रखाव का काम भी शामिल होगा। उन्होंने आगे कहा कि तकरीबन 6.49 करोड़ रुपए की लागत के साथ अमृतसर शहर में ढप्पयी रोड को रेलवे क्रॉसिंग से गंदे नाले तक और कोट खालसा से बहुड़ी साहिब सड़क के तरफ़ इंटरलाकिंग टाईलें लगा कर सड़क को चौड़ा करने का काम किया जायेगा। इसी तरह, वार्ड नंबर 28, 69, 74 और 83 की अलग-अलग गलियों में इंटरलाकिंग टाईलों लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण के इलावा और भी विकास काम किये जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से इन कामों के लिए दफ़्तरी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने इन कामों के लिए ई-टैंडर पंजाब सरकार की वैबसाईट www.eproc.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। यदि इन टैंडरों में किसी किस्म के संशोधन करने की ज़रूरत पड़ती है तो इसकी सारी जानकारी इसी वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कामों में गुणवत्ता और पारदर्शिता यकीनी बनाई जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here