श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी यज्ञ शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में श्री रुद्र चण्डी यज्ञ शुरु हुआ। इस दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ रोहणी लकड़ से अग्नि प्रचण्ड की गई। इस दौरान अनिल अग्रवाल एवं मनु अग्रवाल लुधियाना वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर पूजन किया।

Advertisements

इस दौरान विद्वान आचार्यों ने बताया कि यज्ञ साक्षात नारायण हैं। इसलिए पूर्ण विधिविधान और श्रद्धा के साथ यज्ञ में आहुति डालनी चाहिए।

इस मौके पर प्रधान, रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, संजीव अरोड़ा, राजेन्द्र मोदगिल, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here