मानवजाति और सृष्टि के लिए कल्याणकारी हैं यज्ञ: आचार्य राजिंद्र प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के तीसरे दिन आचार्य राजिंद्र प्रसाद एवं वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण किया और यज्ञ में आहुति डलवाईं। इस मौके पर आचार्य राजिंद्र प्रसाद ने कहा कि यज्ञ मानव जाति एवं सृष्टि के लिए कल्याणकारी है, क्योंकि यह साक्षात विष्णु जी का रुप है। उन्होंने कहा कि यज्ञ वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है। श्रीमदभागवत में भी भगवान श्री कृष्ण ने यज्ञ करने वालों को परमगति की प्राप्ति की बात की है। यज्ञ एक अत्यंत ही प्राचीन पद्धति है, जिसे देश के सिद्ध साधक संतों और ऋषि मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए करवाया और करवाया जा रहा है। इस मौके पर रत्न चंद एवं दर्शना अग्रवाल ने मुख्य यजमान के तौर पर तथा सुनील जोशी, हीना जोशी, प्राचि, रमन कांत, शशी, रानी, बीनू, पूनम अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, प्रेमलत्ता, मानसी, रजनी व आशा भल्ला ने भी पूज किया व आहुति डाली।

इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि 24 फरवरी को सायं 4 से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि कथा सायं 4 से 8 बजे तक होगी। इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, संजीव अरोड़ा, राजेन्द्र मोदगिल, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here